Skip to main content

आज का न्यूज़ महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छा है

सेना पुलिस में भर्ती की जाएंगी महिलाएं, काउंटर प्लान तैयार : रावत - 

जागरण संवाददाता, देहरादून। जल्द ही सेना पुलिस में महिलाओं की भी भर्ती की जाएगी। थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि कई बार विभिन्न अभियानों के दौरान यह जरूरत महसूस की गई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई करते हुए महिलाओं से सामना होने पर पुरुष जवान खुद को असहज स्थिति में पाते हैं। ऐसे में स्थानीय पुलिस की महिला जवानों की मदद लेनी पड़ती है। यदि सेना की अपनी महिला पुलिस हो तो कार्रवाई में आसान होगी। जनरल रावत ने बताया कि पाक सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए बेहतर काउंटर प्लान तैयार किया गया है। इससे घुसपैठ में भी कमी आई है।
शनिवार भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद पत्रकारों से बातचीत में जनरल रावत ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, लेकिन प्रयोग सफल रहा तो भविष्य में महिलाओं को सेना में बतौर जवान भी भर्ती किया जा सकेगा। थल सेना अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में सेना में इंजीनियङ्क्षरग, सिग्नल्स और आर्मी एयर डिफेंस विंग में महिला अफसर तैनात हैं और वे बेहतर ढंग से काम कर रही हैं।
सेना के आधुनिकीकरण पर उन्होंने कहा कि आज आतंकवादी हमले के लिए नई-नई तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं। हमें भी इसी के अनुरूप अपडेट रहने की जरूरत है। विभिन्न ऑपरेशन के दौरान भी मॉडर्न तकनीक की जरूरत पड़ती है, लिहाजा हर तरह की रक्षा तकनीक को अपनाने की जरूरत बढ़ गई है। कई बार ऑपरेशन के दौरान सेना को लोगों के घरों में घुसना पड़ता है। इससे लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। यदि तकनीक का प्रयोग किया जाए तो आतंकवादियों पर निगाह रखने या उन तक पहुंचने के लिए बेवजह किसी के घर में घुसने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
 भारतीय सेना में शामिल हुए 520 अफसर
जेएनएन, नई दिल्ली: भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) देहरादून में 'भारत माता तेरी कसम, तेरे रक्षक बनेंगे हम' गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट्स जैसे ही ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो दर्शक दीर्घा में बैठे हर शख्स का सीना गर्व से तन गया। शनिवार को आइएमए में अंतिम पग भरते ही 423 नौजवान भारतीय सेना में अफसर के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही 67 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। शनिवार का दिन बिहार में गया ऑफिसर्स प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) के लिए भी गौरवशाली रहा। जहां 11वीं पासिंग आउट परेड के मौके पर टेक्निकल इंट्री कोर्स के 64 जेंटलमैन कैडेट्स और स्पेशल कमीशन ऑफिसर के 33 जेंटलमैन कैडेट्स भारतीय सेना में बतौर अधिकारी शामिल हुए।
 आइएमए देहरादून में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने परेड की सलामी ली। सुबह छह बजकर 36 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। कंपनी सार्जेट मेजर शशि भूषण उप्रेती , अर्ष दीप ढिल्लन, विशाल शर्मा, विकास गोयल, देवेंद्र सिंह अधिकारी, मनीष वर्मा, हर्षित बंखवाल व तरुण दयाल ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। एडवांस कॉल के साथ ही देश के भावी कर्णधार कदम बढ़ाते हुए परेड के लिए पहुंचे। इसके बाद परेड कमांडर अविनाश क्षेत्री ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली।
 शानदार मार्चपास्ट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही कैडेट्स अंतिम पग पार करने लगे हेलीकाप्टरों के जरिये उन पर पुष्प वर्षा की गई। सेना प्रमुख ने कैडेट्स को ओवरऑल बेस्ट परफोरमेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। पीपिंग सेरेमनी में युवा सैन्य अफसरों के कंधों पर सितारे देख अभिभावकों की आंखें भर आईं। इस दौरान आर्मी ट्रेनिंग कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग ले. जनरल डीआर सोनी, आइएमए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके उपाध्याय, डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल मंदीप सिंह आदि मौजूद रहे। इनसेट) श्रेष्ठ में सर्वश्रेष्ठ स्वार्ड ऑफ ऑनर व स्वर्ण पदक-अविनाश क्षेत्री, तेजपुर (असम) रजत पदक- विकास सांगवान, भिवानी (हरियाणा) कांस्य पदक-रोहित जोशी, पिथौैरागढ़ (उत्तराखंड) सिल्वर मेडल (टीजी)-अक्षय सिंह बिष्ट, देहरादून (उत्तराखंड) सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट-विलफ्रेड साइप्रियन, लयाकुरवा (तंजानिया) चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर- सिंहगढ़ कंपनी।
Post by Rakesh kumar  from Allahabad 

Comments

Popular posts from this blog

competitive exam की तैयारी करने वाले छात्र और छात्रा इस पोस्ट को जरुर पढ़े और शेयर करे

Current Affairs 6th October 2017 1. भारत सरकारों के विश्व सम्मेलन में अतिथि देश के रूप में चुना गया विश्व की सरकारों के शिखर सम्मेलन ने घोषणा की कि भारत आगामी सभा में एक अतिथि देश है। वार्षिक सभा 11 से 13 फरवरी, 2018 के लिए निर्धारित है। शिखर सम्मेलन के मुताबिक, भारत के मानद मेहमान देश की उभरती आर्थिक विकास को प्रदर्शित करने, मूल्यवान ज्ञान, कौशल और क्षमताओं को उजागर करने और देश की अनूठी संस्कृति पर विस्तार करने के लिए विश्व सरकारों  के शिखर सम्मेलन के समकक्ष वक्ताओं की उल्लेखनीय सूची में शामिल होंगे। 2. विश्व शिक्षक दिवस: 5 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस वार्षिक रूप से 5 अक्टूबर को मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस 1994 के बाद से हर साल दुनिया भर में मनाया जाता है। "टीचिंग इन फ़्रीडम, एम्पावरिंग टीचर्स" इस साल विश्व शिक्षक दिवस का विषय है। 3. ईंधन की कीमतों पर वैट कम करने वाला गुजरात पहला राज्य   राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, गुजरात सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू-एडेड टैक्स (वैट) में कटौती की है, जिससे यह वह ऐसा करने पहला राज्य बन गया है। हाल...

competitive exam की तैयारी करने वाले छात्र और छात्रा इस पोस्ट को जरुर पढ़े और शेयर करे

Weekly Current Affairs October 2017 1st Week 1. अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस: 1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। 14 दिसंबर, 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में संकल्प 45/106 में दर्ज करने के लिए मतदान किया। 1 अक्टूबर 1991 को पहली बार यह दिवस मनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस 2017 का विषय है “Stepping into the Future: Tapping the Talents, Contributions and Participation of Older Persons in Society”। 2. संयुक्त अरब अमीरात तंबाकू, ऊर्जा पेय पर 'सिन' कर लगायेगा संयुक्त अरब अमीरात ने तम्बाकू उत्पादों, ऊर्जा पेय और शीतल पेय पर नया "सिन" कर लगाने का फैसला लिया है। तंबाकू और ऊर्जा पेय पर 100 प्रतिशत और शीतल पेय पर 50 प्रतिशत कर लगाया जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात और अन्य तेल-संपन्न खाड़ी देशों ने कम वैश्विक ऊर्जा की कीमतों के चलते नए कर का प्रावधान किया है। 3. नेपाल, भारत पहली बार संयुक्त बाघ गणना करेंगे पहली बार, नेपाल और भारत अगले महीने अपने राष्ट्रीय उद्यानों, ...

competitive exam की तैयारी करने वाले छात्र और छात्रा इस पोस्ट को जरुर पढ़े और शेयर करे

Daily Vocab Capsule 10th October 2017 Daily English Vocab Between Home and The World To leave one’s home voluntarily for another place is a choice pregnant with twin sentiments: hope and despair. Hope that a better future awaits. From women deceived and trafficked across the world to high-skilled immigrants,  a sliver of (in small quantities)  promise animates many such decisions to move. But more varied in its contents of expression is the despair that follows. This is especially so if the journey from home has no return ticket — be it wives from south Indian villages who travel with their husbands to the urban wilderness of Delhi or Mumbai, or husbands who spend their married lives as lonesome men working in the Gulf, or young students who leave the comfort of their homes for the  sprawling (spread out over a large area in an untidy or irregular way.)  university campuses of America or Australia. To each of them, the accompanying despair at first arises...