Skip to main content

Posts

Showing posts from December 18, 2017

19 दिसम्बर 2017 करंट अफेयर्स

19 दिसम्बर 2017 करंट अफेयर्स  1. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस: 18 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है जो हर साल 18 दिसंबर को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस की घोषणा 4 दिसंबर 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नियुक्त की गई थी क्योंकि दुनिया भर में प्रवासियों की संख्या बढ़ रही है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस 2017 का विषय “Safe Migration in a World on the Move” है। 2. ओडिशा सीएम ने जनजातीय खेल सम्मेलन 2017 का उद्घाटन किया उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में आदिवासियों के बीच खेल को बढ़ावा देने के लिए देश में पहली बार जनजातीय स्पोर्ट्स मिट 2017 का उद्घाटन किया। पटनायक ने इस सम्मेलन का लोगो और शुभंकर 'ओली' भी लॉन्च किया। खेल सम्मेलन पूरे राज्य में आयोजित किया जायेगा। 35 वर्ष तक की उम्र के खिलाड़ी इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए पात्र हैं। 3. भाजपा ने गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव जीते भाजपा ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है हालांकि गुजरात में पिछली बार से जीत का अंतर कम र

18 दिसम्बर2017 करंट अफेयर्स

18 दिसम्बर2017 करंट अफेयर्स  1. भारत का बागवानी फसलों तथा फलों के सकल उत्पादन में दुनिया में द्वितीय स्थान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि पिछले कई वर्षों में बागवानी फसलों पर अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं का बड़ा उत्साहजनक परिणाम रहा है जिसके फलस्वरूप लगातार चार वर्षों से प्रतिकूल जलवायु की दशाओं में भी बागवानी फसलों का उत्पादन खाद्य फसलों से अधिक रहा है। चीन के बाद अपने भारत देश का बागवानी फसलों तथा फलों के सकल उत्पादन में द्वितीय स्थान है।  केंद्रीय कृषि मंत्री ने यह बात 17 दिसंबर, 2017 को नागपुर में विश्व संतरा दिवस के मौके पर अयोजित एक कार्यक्रम में कही। 2. हरियाणा में 21 दिसंबर को राज्यस्तरीय भूकंप मॉकड्रिल अभ्यास किया जाएगा 21 दिसंबर, 2017 को हरियाणा में भूकंप मॉकड्रिल अभ्यास किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारियां की जा रही हैं। यह अभ्यास हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। इस अभ्यास के जरिए भाग लेने वाली एजेंसियों एवं विभिन्न पणधारि