Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 18 दिसम्बर2017 करंट अफेयर्स

18 दिसम्बर2017 करंट अफेयर्स

18 दिसम्बर2017 करंट अफेयर्स  1. भारत का बागवानी फसलों तथा फलों के सकल उत्पादन में दुनिया में द्वितीय स्थान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि पिछले कई वर्षों में बागवानी फसलों पर अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं का बड़ा उत्साहजनक परिणाम रहा है जिसके फलस्वरूप लगातार चार वर्षों से प्रतिकूल जलवायु की दशाओं में भी बागवानी फसलों का उत्पादन खाद्य फसलों से अधिक रहा है। चीन के बाद अपने भारत देश का बागवानी फसलों तथा फलों के सकल उत्पादन में द्वितीय स्थान है।  केंद्रीय कृषि मंत्री ने यह बात 17 दिसंबर, 2017 को नागपुर में विश्व संतरा दिवस के मौके पर अयोजित एक कार्यक्रम में कही। 2. हरियाणा में 21 दिसंबर को राज्यस्तरीय भूकंप मॉकड्रिल अभ्यास किया जाएगा 21 दिसंबर, 2017 को हरियाणा में भूकंप मॉकड्रिल अभ्यास किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारियां की जा रही हैं। यह अभ्यास हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। इस अभ्यास के जरिए भाग लेने वाली एजेंसियों एवं विभिन...