Current Affairs 7th October 2017 1. राष्ट्रपति भारत जल सप्ताह 2017 का उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 10 अक्टूबर, 2017 को नई दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्रियों श्री अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. सत्यपाल सिंह की मौजूदगी में भारत जल सप्ताह-2017 का उद्घाटन करेंगे। भारत और 13 अन्य देशों के लगभग 1500 प्रतिनिधि इस पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में भाग लेंगे। भारत जल सप्ताह-2017 की थीम है ‘समावेशी विकास के लिए जल एवं ऊर्जा’। भारत जल सप्ताह (आईडब्ल्यूडब्ल्यू) का पांचवां संस्करण एक बहु-विषयक सम्मेलन और साथ-साथ आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनी के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान थीम को रेखांकित करने के साथ-साथ बैठक के विचारार्थ क्षेत्रों के लिए उपलब्ध तकनीकों एवं सोल्यूशंस को दर्शाया जाएगा। 2. डॉ. महेश शर्मा ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2017’ का उद्घाटन करेंगे ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2017’ का आयोजन भारत के प्रथम विश्व धरोहर नगर अर...
अब आप लोग घर बैठे competitive exam की तैयारी कर सकते है अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करे :9918585978