Skip to main content

कंप्यूटर मेमोरी – प्राइमरी मेमोरी:--

कंप्यूटर मेमोरी – प्राइमरी मेमोरी


मेमोरी कंप्यूटर की स्टोरेज यूनिट है। यह कम्प्यूटर का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। इसमें हम डाटा प्रोग्राम आदि को स्टोर करके रख सकते है। इसको नापने की साईज के आधार पर कई यूनिट है। जैसे बाईट, सबसे छोटी यूनिट बाईट एवं सबसे बडी यूनिट टेराबाईट होती है।
यह दो प्रकार की होती है।
  1. Primary Memory
  2. Secondary Memory

प्राइमरी मेमोरी (Primary Memory)

प्राइमरी मेमोरी :- इस मैमोरी को Main Memory भी कहा जाता है। यह दो प्रकार की होती है।
  1. RAM
  2. ROM

 RAM (Random Access Memory)

इसका पूरा नाम Random Access Memory है। इसकी निम्न विशेषताएँ होती है।
  • इसको कम्प्यूटर की प्रमुख मैमोरी कहा जाता है।
  • यह अस्थाई मैमोरी होती है। अर्थात् इसमें स्टोर डाटा कम्पयूटर बंद होने पर डिलिट हो जाता है। जिसका पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
  • यह Volatile Memory कहलाती है।
  • यह Semiconductor or Flip Flop से मिलकर बनी Memory होती है।
  • यह निम्न प्रकार की होती है। जैसे SRAM, DRAM SID RAM etc.

SRAM

इसका पूरा नाम Static Random Access Memory है। || यह Flip Flop से मिलकर  बनी होती है। इसलिये यह कम Refresh होती है।

DRAM

इसका पूरा नाम Dynamic Random Access Memory है। यह मेमोरी जल्दी जल्दी रिफ्रेश होती है। Refresh का मतलब Electronic Charge or Discharge से होता है। यह एक सेकंड में हजारों बार रिफ्रेश होती है। अतः इसकी गति धीमी होती है। यह अन्य रेम की अपेक्षा सस्ती होती है।

SD RAM

इसका पूरा नाम Synchronous Dynamic Random Access Memory है।

NV RAM

इसका पूरा नाम Non Volatile Random Access Memory है। इस रेम का प्रयोग नेटवर्क डिवाइस में हार्डडिस्क के रूप में किया जाता है। यह एक मंहगी मैमोरी होती है।

ROM (Read Only Memory)

ROM का पूरा नाम Read Only Memory है। यह कम्प्यूटर की Primary Memory होती है। यह स्थाई मैमोरी होती है। इसमें कम्प्यूटर को स्टार्ट करने वाले प्राथमिक प्रोग्राम एवं सेटिंग होती है। यह तीन प्रकार की होती है।
  1. PROM
  2. EPROM
  3. EEPROM

    PROM

    इसका पूरा नाम Programmable Read Only Memory है। इस चिप में एक बार प्रोग्राम स्टोर किया जा सकता था। यदि प्रोग्राम में त्रुटि (Error) होने पर उसमें कोई सुधार नहीं किया जा सकता है।

    EPROM

    इसका पूरा नाम Erasable Programmable Read Only Memory है। इस चिप में स्टोर प्रोग्राम में सुधार किया जा सकता है। चिप में सुधार करने के लिये चिप को बोर्ड से निकाल कर पराबैगनी (Ultraviolet Ray) के सामने रखा जाता था।

    EEPROM

    इसका पूरा नाम Electronic Erasable Programmable Read Only Memory है। इस चिप ने EPROM की समस्या को दूर किया है। इस चिप में स्टोर प्रोग्राम एवं डाटा में सुधार करने के लिये विद्युत का प्रयोग किया गया था। आजकल के मदरबोर्ड में इसी रोम का प्रयोग किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

भारत का इतिहास (HISTORY OF INDIA)

भारत का इतिहास (HISTORY OF INDIA) आप सभी का स्वागत है हमारे अपने EDUKESH STUDY  पर मेरे प्यारे Brothers/Sisters, आप लोग किसी न किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं  जैसे : UPSC,MPSC,BPSC,SSC,RAILWAY & OTHER STATE LEVEL  तो इन सभी परीक्षाओं में इतिहास विषय का एक बहुत ही अच्छा योगदान है आप लोगों ने इतिहास को अच्छे से पढ़ रखा है तो आप लोग बहुत ही अच्छे अंको से सभी एग्जाम्स को कवर कर लेंगे यदि नहीं पड़े हैं तो फिर बड़ा मुश्किल हो सकता है आप लोगों के लिए....... तो मैं आपको बता दूं कि आप लोगों के बेहतर अध्ययन करने के लिए ही मैं आज आप लोगों के बीच इतिहास विषय को लेकर आया हूं जो कि मैं बहुत ही बेहतरीन तरीके से बताऊंगा एक बार आप अच्छे से पढ़ लेंगे तो दोबारा आपको पढ़ने की जरूरत नहीं होगी मैं अपने इस बेहतर नोट्स के साथ आप लोगों को अपने Doubt क्वेश्चन भी पूछने का मौका दूंगा हमारे किसी भी टॉपिक से आपके मन में कोई डाउट हो तो आप नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क या व्हाट्सएप से पूछ सकते हैं Call/Whatsapp : 9918585978 प्राचीन इतिहास (ANCIENT HISTORY) ...

competitive exam की तैयारी करने वाले छात्र और छात्रा इस पोस्ट को जरुर पढ़े और शेयर करे

Current Affairs 6th October 2017 1. भारत सरकारों के विश्व सम्मेलन में अतिथि देश के रूप में चुना गया विश्व की सरकारों के शिखर सम्मेलन ने घोषणा की कि भारत आगामी सभा में एक अतिथि देश है। वार्षिक सभा 11 से 13 फरवरी, 2018 के लिए निर्धारित है। शिखर सम्मेलन के मुताबिक, भारत के मानद मेहमान देश की उभरती आर्थिक विकास को प्रदर्शित करने, मूल्यवान ज्ञान, कौशल और क्षमताओं को उजागर करने और देश की अनूठी संस्कृति पर विस्तार करने के लिए विश्व सरकारों  के शिखर सम्मेलन के समकक्ष वक्ताओं की उल्लेखनीय सूची में शामिल होंगे। 2. विश्व शिक्षक दिवस: 5 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस वार्षिक रूप से 5 अक्टूबर को मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस 1994 के बाद से हर साल दुनिया भर में मनाया जाता है। "टीचिंग इन फ़्रीडम, एम्पावरिंग टीचर्स" इस साल विश्व शिक्षक दिवस का विषय है। 3. ईंधन की कीमतों पर वैट कम करने वाला गुजरात पहला राज्य   राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, गुजरात सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू-एडेड टैक्स (वैट) में कटौती की है, जिससे यह वह ऐसा करने पहला राज्य बन गया है। हाल...

competitive exam की तैयारी करने वाले छात्र और छात्रा इस पोस्ट को जरुर पढ़े और शेयर करे

Weekly Current Affairs October 2017 1st Week 1. अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस: 1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। 14 दिसंबर, 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में संकल्प 45/106 में दर्ज करने के लिए मतदान किया। 1 अक्टूबर 1991 को पहली बार यह दिवस मनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस 2017 का विषय है “Stepping into the Future: Tapping the Talents, Contributions and Participation of Older Persons in Society”। 2. संयुक्त अरब अमीरात तंबाकू, ऊर्जा पेय पर 'सिन' कर लगायेगा संयुक्त अरब अमीरात ने तम्बाकू उत्पादों, ऊर्जा पेय और शीतल पेय पर नया "सिन" कर लगाने का फैसला लिया है। तंबाकू और ऊर्जा पेय पर 100 प्रतिशत और शीतल पेय पर 50 प्रतिशत कर लगाया जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात और अन्य तेल-संपन्न खाड़ी देशों ने कम वैश्विक ऊर्जा की कीमतों के चलते नए कर का प्रावधान किया है। 3. नेपाल, भारत पहली बार संयुक्त बाघ गणना करेंगे पहली बार, नेपाल और भारत अगले महीने अपने राष्ट्रीय उद्यानों, ...