Skip to main content

उत्तराखंड का करेंट अफेयर्स (18 जून – 25 जून 2017)

अब आप लोग घर बैठे competitive exam की तैयारी करे :---



1. बिहार के राज्यपाल रामनाथ होंगे एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार।
विस्तार : – बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद एनडीए के उम्मीदवार होंगे। वहीं, उन्होंने बताया कि उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामों पर फिलहाल चर्चा नहीं हुई है। शाह ने कहा कि रामनाथ कोविंद दलित और पिछड़े वर्गों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे हैं।
2. कमर्शियल स्पेस विकसित करने के लिए ₹750 करोड़ निवेश करेगी सुपरटेक।
विस्तार : – रियल्टी कंपनी सुपरटेक ने सोमवार को कहा कि वह अगले दो-तीन वर्षों में दिल्ली-एनसीआर में 25 लाख वर्ग फुट का रिटेल और कमर्शियल स्पेस विकसित करने के लिए ₹750 करोड़ का निवेश करेगी। साथ ही कंपनी ने उम्मीद जताई कि देश का रिटेल बाज़ार वर्ष 2015 के ₹38 लाख करोड़ से बढ़कर वर्ष 2020 तक ₹64 लाख करोड़ हो जाएगा।
3. मेक इन इंडिया के तहत बनेंगे एफ-16 विमान, टाटा-लॉकहीड ने किया करार।
विस्तार : – अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत एफ-16 लड़ाकू विमान बनाने के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स से समझौता किया है। कंपनियों ने बताया कि भारत में एफ-16 के उत्पादन के बावजूद अमेरिका में कोई छंटनी नहीं होगी और भारत में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में रोज़गार बढ़ेंगे। दुनिया के 26 देशों में करीब 3,200 एफ-16 विमान इस्तेमाल में हैं।

4. ब्रिक्स खेलों में भारतीय वुशु टीम ने 2 स्वर्ण समेत 6 पदक जीते।
विस्तार : – भारतीय वुशु टीम ने चीन में आयोजित ब्रिक्स 2017 खेलों में 2 स्वर्ण सहित कुल 6 पदक जीते हैं। पांच देशों के इस टूर्नामेंट में भारत के लिए एम. ज्ञानदास और अंजुल नामदेव ने स्वर्ण पदक जबकि एम. बिधेरी देवी और तोषीबाला ने रजत पदक जीता। वहीं, एल. सनतगोम्बी चानू और सजन लांबा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
5. एसबीआई के ₹15,000 करोड़ के क्यूआईपी में एलआईसी ने खरीदे 39% शेयर।
विस्तार : – एसबीआई द्वारा हाल में की गई ₹15,000 करोड़ की सबसे बड़ी संस्थागत बिक्री में एलआईसी ने 38.67% शेयर करीब ₹5,800 करोड़ में खरीदे हैं। इसके बाद, एसबीआई में एलआईसी की हिस्सेदारी 8.6% से बढ़कर 10.6% हो गई है। वहीं, यूरोपैसिफिक ग्रोथ फंड ने 10.62% शेयर खरीदे थे। एसबीआई में बीमा कंपनियों की हिस्सेदारी मार्च तिमाही तक 11.77% थी।

6. सरकार ने अमिताभ बच्चन को बनाया जीएसटी का ब्रैंड एंबेसडर।
विस्तार : – जुलाई से लागू होने वाली जीएसटी व्यवस्था के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार ने अमिताभ बच्चन को इसका ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को बच्चन पर फिल्माया गया जीएसटी का 40 सेकेंड का विज्ञापन भी जारी किया। इससे पहले बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को भी जीएसटी का ब्रैंड एंबेसडर बनाया गया था।
7. देश में पहली बार इंदौर में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए रोबोट नियुक्त।
विस्तार : – भारत में पहली बार इंदौर (मध्य प्रदेश) ने ट्रैफिक कंट्रोल के लिए 14-फुट लंबा रोबोट नियुक्त किया है। पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम से लैस यह रोबोट ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की तस्वीरें ले सकता है और पुलिस नियंत्रण कक्ष की मदद से उनका ई-चालान काट सकता है। बतौर रिपोर्ट्स, इसे बनने में ₹20 लाख और 2 साल लगे।
8. नासा ने ढूंढे पृथ्वी जैसे और 10 नए ग्रह।
विस्तार : – नासा के केप्लर स्पेस टेलीस्कोप ने ग्रह घोषित किए जाने योग्य 219 दावेदार ढूंढे हैं जिनमें से 10 पृथ्वी के आकार के हैं और अपने सूर्य से उतनी दूरी पर घूमते रहते हैं, जहां जीवन उत्पत्ति और जल की मौजूदगी की संभावनाएं हैं। अभी तक केप्लर पृथ्वी की तरह संभावित जीवन वाले करीब 50 ग्रह ढूंढ चुका है।

9. विश्व योग दिवस के मौके पर गुजरात में बने 23 वर्ल्ड रिकॉर्ड।
विस्तार : – विश्व योग दिवस के मौके पर बुधवार को अहमदाबाद (गुजरात) में कुल 23 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बने। सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा एकसाथ योग करने का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 54,000 से अधिक लोगों ने योग गुरु रामदेव के नेतृत्व में जीएमडीसी ग्राउंड पर योग किया। इसके अलावा एक व्यक्ति द्वारा सबसे अधिक सूर्य नमस्कार करने जैसे 22 अलग-अलग व्यक्तिगत रिकॉर्ड बने।
10. जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों में स्टेट जीएसटी बिल पारित।
विस्तार : – वित्त मंत्रालय ने बताया है कि बुधवार को केरल द्वारा स्टेट जीएसटी बिल पारित करने के बाद सिर्फ जम्मू-कश्मीर राज्य द्वारा स्टेट जीएसटी बिल पारित करना बाकी रह गया है। 5%, 12%, 18% और 28% की दरों के साथ देश में 1 जुलाई से जीएसटी लागू होना है। गौरतलब है कि तेलंगाना स्टेट जीएसटी पास करने वाला पहला राज्य था।

11. साल 2023 तक दुनिया की आबादी 8 अरब हो जाएगी: संयुक्त राष्ट्र।
विस्तार : – संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या सर्वेक्षण के मुताबिक, साल 2023 तक दुनिया की आबादी 8 अरब हो जाएगी। वहीं, साल 2050 तक यह आंकड़ा 9.8 अरब तक पहुंच जाएगा और इस वृद्धि में आधी से अधिक हिस्सेदारी सब-सहारा अफ्रीका की होगी। इसके अलावा, 60 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 2018 तक करीब 100 करोड़ हो जाएगी।
12. इसरो ने PSLV-C38 के ज़रिए 31 सैटेलाइट सफलतापूर्वक किए प्रक्षेपित।
विस्तार : – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से PSLV-C38 के ज़रिए 712 किलोग्राम वज़नी कार्टोसैट-2 शृंखला के सैटेलाइट के साथ 30 अन्य नैनो सैटेलाइट अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किए। इन 30 नैनो सैटेलाइट का वज़न 243 किलोग्राम है और इनमें 29 नैनो सैटेलाइट ऐसे हैं जो अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी समेत 14 अलग-अलग देशों के हैं।
13. उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सरकार के सेलफोन और कार खरीदने पर रोक लगाई।
विस्तार : – उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य के स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं न दे पाने के कारण सरकार पर कार और सेलफोन जैसी ‘लक्ज़री चीज़ें’ खरीदने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि जो सरकार बच्चों को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे सकती, उसे अपनी विलासिता पर पैसे खर्च करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

14. भारतवंशी महिला बनी कनाडाई सुप्रीम कोर्ट की पहली पगड़ीधारी सिख जज।
विस्तार : – भारतीय मूल की पलविंदर कौर शेरगिल कनाडाई सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला पगड़ीधारी सिख जज बन गई हैं। मानवाधिकार मामलों की वकालत करने वाली शेरगिल सुप्रीम कोर्ट में कई बार कनाडाई सिखों के अधिकारों की पैरवी कर चुकी हैं। जालंधर (पंजाब) के एक गांव में जन्म लेने वाली शेरगिल बचपन में परिवार के साथ कनाडा चली गई थीं।
15. 25 जून के दिन 42 वर्ष पहले भारत में लगा था आपातकाल।
विस्तार : – आज से 42 वर्ष पहले 25 जून 1975 की मध्यरात्रि को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आपातकाल की घोषणा की थी। इसके बाद देशभर में प्रेस सेंसरशिप लागू कर दी गई थी। इसके अलावा, जयप्रकाश नारायण और अटल बिहारी वाजपेयी समेत कई नेताओं को जेल में डाला गया था।

16. ओलंपिक चैंपियन को हराकर लगातार दूसरी बार सुपर सीरीज़ जीते श्रीकांत।
विस्तार : – भारतीय शटलर श्रीकांत किदांबी ने रविवार को ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज़ के फाइनल में रियो ओलंपिक्स चैंपियन चीन के चेन लॉन्ग को हराकर लगातार दूसरी बार सुपर सीरीज़ जीत ली। विश्व नंबर-11 श्रीकांत ने लॉन्ग को 22-20, 21-16 से हराया और यह उनकी लॉन्ग पर पहली जीत है। गौरतलब है, श्रीकांत ने इसी महीने इंडोनेशिया सुपर सीरीज़ प्रीमियर भी जीती थी।

राकेश कुमार (इलाहाबाद)


Comments

Popular posts from this blog

competitive exam की तैयारी करने वाले छात्र और छात्रा इस पोस्ट को जरुर पढ़े और शेयर करे

Current Affairs 6th October 2017 1. भारत सरकारों के विश्व सम्मेलन में अतिथि देश के रूप में चुना गया विश्व की सरकारों के शिखर सम्मेलन ने घोषणा की कि भारत आगामी सभा में एक अतिथि देश है। वार्षिक सभा 11 से 13 फरवरी, 2018 के लिए निर्धारित है। शिखर सम्मेलन के मुताबिक, भारत के मानद मेहमान देश की उभरती आर्थिक विकास को प्रदर्शित करने, मूल्यवान ज्ञान, कौशल और क्षमताओं को उजागर करने और देश की अनूठी संस्कृति पर विस्तार करने के लिए विश्व सरकारों  के शिखर सम्मेलन के समकक्ष वक्ताओं की उल्लेखनीय सूची में शामिल होंगे। 2. विश्व शिक्षक दिवस: 5 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस वार्षिक रूप से 5 अक्टूबर को मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस 1994 के बाद से हर साल दुनिया भर में मनाया जाता है। "टीचिंग इन फ़्रीडम, एम्पावरिंग टीचर्स" इस साल विश्व शिक्षक दिवस का विषय है। 3. ईंधन की कीमतों पर वैट कम करने वाला गुजरात पहला राज्य   राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, गुजरात सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू-एडेड टैक्स (वैट) में कटौती की है, जिससे यह वह ऐसा करने पहला राज्य बन गया है। हाल...

competitive exam की तैयारी करने वाले छात्र और छात्रा इस पोस्ट को जरुर पढ़े और शेयर करे

Weekly Current Affairs October 2017 1st Week 1. अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस: 1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। 14 दिसंबर, 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में संकल्प 45/106 में दर्ज करने के लिए मतदान किया। 1 अक्टूबर 1991 को पहली बार यह दिवस मनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस 2017 का विषय है “Stepping into the Future: Tapping the Talents, Contributions and Participation of Older Persons in Society”। 2. संयुक्त अरब अमीरात तंबाकू, ऊर्जा पेय पर 'सिन' कर लगायेगा संयुक्त अरब अमीरात ने तम्बाकू उत्पादों, ऊर्जा पेय और शीतल पेय पर नया "सिन" कर लगाने का फैसला लिया है। तंबाकू और ऊर्जा पेय पर 100 प्रतिशत और शीतल पेय पर 50 प्रतिशत कर लगाया जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात और अन्य तेल-संपन्न खाड़ी देशों ने कम वैश्विक ऊर्जा की कीमतों के चलते नए कर का प्रावधान किया है। 3. नेपाल, भारत पहली बार संयुक्त बाघ गणना करेंगे पहली बार, नेपाल और भारत अगले महीने अपने राष्ट्रीय उद्यानों, ...

Daily Vocab Capsule 24th September 2017

 Daily English Vocab Volley & Bluster It is a direly  sinister   (giving the impression that something harmful or evil is happening or will happen.)  coincidence that North Korea’s launch on Friday of yet another missile over Japan has coincided with Pyongyang’s  bluster   (loud, aggressive, or indignant talk with little effect.)  against Japan and the US, altogether a conscious  mockery   (ridicule)  of the canons of international relations. That bluster has been reinforced by Friday’s missile test, and it is time for America, Russia, and China to intervene. In the aftermath of the fresh Security Council sanctions in response to the regime’s recent nuclear test, North Korea has threatened to sink Japan, and “beat America to death like a rabid dog, reducing the country to ashes and darkness”. Chiefly, the sanctions ban textile exports and impose a cap on coal and minerals. The language of diplomacy is beneath contempt ...