Skip to main content

भारतीय रिजर्व बैंक:-

भारतीय रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केन्द्रीय बैंक है। यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है। रिजर्व बैक भारत की अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करता है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल सन 1935  को रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया ऐक्ट 1934 के अनुसार हुई। प्रारम्भ में इसका केन्द्रीय कार्यालय कोलकाता में था जो सन 1937 में मुम्बई आ गया। पहले यह एक निजी बैंक था किन्तु सन 1949 से यह भारत सरकार का उपक्रम बन गया है। डा॰ रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर हैं, जिन्होंने 4 सितम्बर 2013 को पदभार ग्रहण किया।
पूरे भारत में रिज़र्व बैंक के कुल 22 क्षेत्रीय कार्यालय हैं जिनमें से अधिकांश राज्यों की राजधानियों में स्थित हैं।मुद्रा परिचालन एवं काले धन की दोषपूर्ण अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करने के लिये रिज़र्व बैंक ऑफ इण्डिया ने 31 मार्च 2015 तक सन् 2005 से पूर्व जारी किये गये सभी सरकारी नोटों को वापस लेने का निर्णय लिया है।
प्रमुख कार्य:
भारतीय रिज़र्व बैंक की प्रस्तावना में बैंक के मूल कार्य इस प्रकार वर्णित किये गये हैं :
  • "बैंक नोटों के निर्गम को नियन्त्रित करना, भारत में मौद्रिक स्थायित्व प्राप्त करने की दृष्टि से प्रारक्षित निधि रखना और सामान्यत: देश के हित में मुद्रा व ऋण प्रणाली परिचालित करना।"
  • मौद्रिक नीति तैयार करना, उसका कार्यान्वयन और निगरानी करना।
  • वित्तीय प्रणाली का विनियमन और पर्यवेक्षण करना।
  • विदेशी मुद्रा का प्रबन्धन करना।
  • मुद्रा जारी करना, उसका विनिमय करना और परिचालन योग्य न रहने पर उन्हें नष्ट करना।
  • सरकार का बैंकर और बैंकों का बैंकर के रूप में काम करना।
  • साख नियन्त्रित करना।
  • मुद्रा के लेन देन को नियंत्रित करना
विभिन्न बैंकिंग दरें
रेपो रेट
  • जैसा कि आप जानते हैं कि बैंकों को अपने रोज के काम लिए अक्सर बड़ी रकम की जरूरत होती है। अक्सर यह होता है कि इसकी मियाद एक दिन से ज्यादा नहीं होती। तब बैंक केंद्रीय बैंक (भारत में रिजर्व बैंक) से रात भर के लिए (ओवर नाइट) कर्ज लेने का विकल्प अपनाते हैं। इस कर्ज पर रिजर्व बैंक को उन्हें जो ब्याज देना पड़ता है, उसे ही रेपो रेट कहते हैं।
  • रेपो रेट कम होने से बैंकों के लिए रिजर्व बैंक से कर्ज लेना सस्ता हो जाता है और तब ही बैंक ब्याज दरों में भी कमी करते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा रकम कर्ज के तौर पर दी जा सके। अब अगर रेपो दर में बढ़ोतरी का सीधा मतलब यह होता है कि बैंकों के लिए रिजर्व बैंक से रात भर के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा। ऐसे में जाहिर है कि बैंक दूसरों को कर्ज देने के लिए जो ब्याजदर तय करते हैं, वह भी उन्हें बढ़ाना होगा।
रिवर्स रेपो दर
  • रिवर्स रेपो रेट ऊपर बताए गए रेपो रेट से उल्टा होता है। इसे ऐसे समझिए: बैंकों के पास दिन भर के कामकाज के बाद बहुत बार एक बड़ी रकम शेष बच जाती है। बैंक वह रकम अपने पास रखने के बजाय रिजर्व बैंक में रख सकते हैं, जिस पर उन्हें रिजर्व बैंक से ब्याज भी मिलता है। जिस दर पर यह ब्याज मिलता है, उसे रिवर्स रेपो रेट कहते हैं।
  • वैसे कई बार रिजर्व बैंक को लगता है कि बाजार में बहुत ज्यादा नकदी हो गई है तब वह रिवर्स रेपो रेट में बढ़ोतरी कर देता है। इससे होता यह है कि बैंक ज्यादा ब्याज कमाने के लिए अपना पैसा रिजर्व बैंक के पास रखने लगते हैं।
कैश रिजर्व रेशियो (सीआरआर)
  • मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान अक्सर इस पर भी कॉल  ली जाती है। यहां बता दें कि सभी बैंकों के लिए जरूरी होता है कि वह अपने कुल कैश रिजर्व का एक निश्चित हिस्सा रिजर्व बैंक के पास जमा रखें। इसे नकद आरक्षी अनुपात यानी कि कैश रिजर्व रेशियो (सीआरआर) कहते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है कि अगर किसी भी मौके पर एक साथ बहुत बड़ी संख्या में जमाकर्ता अपना पैसा निकालने आ जाएं तो बैंक डिफॉल्ट न कर सके।
  • आरबीआई जब ब्याज दरों में बदलाव किए बिना बाजार से लिक्विडिटी कम करना चाहता है, तो वह सीआरआर बढ़ा देता है। इससे बैंकों के पास बाजार में कर्ज देने के लिए कम रकम बचती है। वहीं सीआरआर को घटाने से बाजार में नकदी की सप्लाई बढ़ जाती है।
सीमांत स्थायी सुविधा
  • इस सुविधा के तहत बैंक आरबीआई से एक रात के लिये कम से कम 1 करोड तथा उसके गुणज में उधार ले सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

competitive exam की तैयारी करने वाले छात्र और छात्रा इस पोस्ट को जरुर पढ़े और शेयर करे

Current Affairs 6th October 2017 1. भारत सरकारों के विश्व सम्मेलन में अतिथि देश के रूप में चुना गया विश्व की सरकारों के शिखर सम्मेलन ने घोषणा की कि भारत आगामी सभा में एक अतिथि देश है। वार्षिक सभा 11 से 13 फरवरी, 2018 के लिए निर्धारित है। शिखर सम्मेलन के मुताबिक, भारत के मानद मेहमान देश की उभरती आर्थिक विकास को प्रदर्शित करने, मूल्यवान ज्ञान, कौशल और क्षमताओं को उजागर करने और देश की अनूठी संस्कृति पर विस्तार करने के लिए विश्व सरकारों  के शिखर सम्मेलन के समकक्ष वक्ताओं की उल्लेखनीय सूची में शामिल होंगे। 2. विश्व शिक्षक दिवस: 5 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस वार्षिक रूप से 5 अक्टूबर को मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस 1994 के बाद से हर साल दुनिया भर में मनाया जाता है। "टीचिंग इन फ़्रीडम, एम्पावरिंग टीचर्स" इस साल विश्व शिक्षक दिवस का विषय है। 3. ईंधन की कीमतों पर वैट कम करने वाला गुजरात पहला राज्य   राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, गुजरात सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू-एडेड टैक्स (वैट) में कटौती की है, जिससे यह वह ऐसा करने पहला राज्य बन गया है। हाल...

competitive exam की तैयारी करने वाले छात्र और छात्रा इस पोस्ट को जरुर पढ़े और शेयर करे

Weekly Current Affairs October 2017 1st Week 1. अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस: 1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। 14 दिसंबर, 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में संकल्प 45/106 में दर्ज करने के लिए मतदान किया। 1 अक्टूबर 1991 को पहली बार यह दिवस मनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस 2017 का विषय है “Stepping into the Future: Tapping the Talents, Contributions and Participation of Older Persons in Society”। 2. संयुक्त अरब अमीरात तंबाकू, ऊर्जा पेय पर 'सिन' कर लगायेगा संयुक्त अरब अमीरात ने तम्बाकू उत्पादों, ऊर्जा पेय और शीतल पेय पर नया "सिन" कर लगाने का फैसला लिया है। तंबाकू और ऊर्जा पेय पर 100 प्रतिशत और शीतल पेय पर 50 प्रतिशत कर लगाया जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात और अन्य तेल-संपन्न खाड़ी देशों ने कम वैश्विक ऊर्जा की कीमतों के चलते नए कर का प्रावधान किया है। 3. नेपाल, भारत पहली बार संयुक्त बाघ गणना करेंगे पहली बार, नेपाल और भारत अगले महीने अपने राष्ट्रीय उद्यानों, ...

Daily Vocab Capsule 24th September 2017

 Daily English Vocab Volley & Bluster It is a direly  sinister   (giving the impression that something harmful or evil is happening or will happen.)  coincidence that North Korea’s launch on Friday of yet another missile over Japan has coincided with Pyongyang’s  bluster   (loud, aggressive, or indignant talk with little effect.)  against Japan and the US, altogether a conscious  mockery   (ridicule)  of the canons of international relations. That bluster has been reinforced by Friday’s missile test, and it is time for America, Russia, and China to intervene. In the aftermath of the fresh Security Council sanctions in response to the regime’s recent nuclear test, North Korea has threatened to sink Japan, and “beat America to death like a rabid dog, reducing the country to ashes and darkness”. Chiefly, the sanctions ban textile exports and impose a cap on coal and minerals. The language of diplomacy is beneath contempt ...