Skip to main content

कोडिंग-डिकोडिंग क्या है और इसको कैसे लगाते है

कोडिंग-डिकोडिंग क्या है और इसको कैसे लगाते है 

Image result for coding decoding



प्रिय प्रतियोगियों,
आज हम आपको बैंक परीक्षाओं में प्राय: पूछे जाने वाले कोडिंग-डिकोडिंग के प्रश्‍नों पर आधारित महत्‍वपूर्ण अवधारणा व शार्ट ट्रिक्‍स के बारे में बता रहे हैं। परीक्षा में शार्ट ट्रिक्‍स की मदद से आप प्रश्‍न को कम से कम समय में हल कर सकते हैं। ये शार्ट कट और अवधारणा आपको आगामी बैंकिंग परीक्षाओं में बहुत सहायक होगी।
आप सभी के लिये इस अध्‍याय को सरल बनाने के लिये हम यहाँ कोडिंग डिकोडिंग पर आधारित कुछ महत्‍वपूर्ण शार्ट कट और अवधारणाएं उपलब्‍ध करा रहे हैं। जो अवश्‍य ही आपके लिये इस विषय को आसान बना देगी।

कोडिंग – डिकोडिंग:-
कोडिंग प्रेषक और प्राप्‍तकर्ता के मध्‍य किसी तीसरे व्‍यक्ति के जाने बिना कोई संदेश भेजने का तरीका है। भेजने से पहले, प्रेषक द्वारा जानकारी को कूटबद्ध किया जाता है और प्राप्‍तकर्ता वास्‍तविक जानकारी को प्राप्‍त करने के लिये कूटबद्ध जानकारी में दिये गये कूटों से जानकारी को डिकोड करके वास्‍तविक जानकारी प्राप्‍त करता है।
विभिन्‍न प्रतियोगी परीक्षाओं के रीजनिंग खण्‍ड के भाग के रूप में कोडिंग और डिकोडिंग शामिल किया जाता है लेकिन उनमें प्रश्‍नों का स्‍तर भिन्‍न होता है। उदाहरण के लिये, एसएससी में प्रश्‍नों का स्‍तर आसान से मध्‍यम स्‍तर तक का होता है लेकिन आईबीपीएस परीक्षा में प्रश्‍नों का स्‍तर कठिन होता है। आईबीपीएस में कोडिंग और डिकोडिंग प्रश्‍न मशीन कोडिंग और डिकोडिंग विषय से पूछे जाते हैं।
इस खण्‍ड के सवालों को हल करने के लिये क्‍या विधि अपनायी जानी चाहिए?

  • कोड में दिये गये अक्षरों या संख्‍याओं का ध्‍यान से निरीक्षण करें।
  • अनुक्रम पता करें कि यह बढ़ते क्रम में है अथवा घटते क्रम में।
  • नियम का पता करें जिसका अक्षर/संख्‍या अनुसरण करते हैं।
  • दिये गये रिक्‍त स्‍थान में उचित अक्षर/संख्‍या/शब्‍द को भरें।
इस विषय के प्रश्‍नों को हल करना सीखने के लिये आवश्‍यक मूल सिद्धांत :
  • अक्षर की स्थिति (A=1, B=2, C=3, D=4 …… Y=25, Z=26)
  • अक्षर की विपरीत स्थिति (A=26, B=25 …… Z=1)
  • प्रत्‍येक अक्षर के विपरीत अक्षर (A Z के विपरीत है और B Y के विपरीत और C X के विपरीत है और इसी प्रकार आगे भी)
कोडिंग और डिकोडिंग के विभिन्‍न प्रकारों को निम्‍नानुसार वर्गीकृत किया जाता है (बैंक परीक्षा के अनुसार) :
  • अक्षर कोडिंग
  • प्रतिस्‍थापन
  • मि‍श्रित अक्षर कोडिंग
  • मिश्रित संख्‍या कोडिंग
आइए हम विस्‍तार से चर्चा करें
अक्षर कोडिंग:-
इसमें, शब्‍द में दिये गये वास्‍तविक अक्षर को कूट में दिये गये विशेष नियम से दूसरे अक्षर से बदलना होता है। उम्‍मीदवार से विशेष नियम को पहचानकर उसके अनुसार उत्‍तर देना होता है।
उदाहरण के लिये:
एक विशेष कूट में, “CODING” को “DPEJOH” लिखा जाता है। उस कूट में DECODING को कैसे कूट किया जायेगा?
व्‍याख्‍या:
CODING और DPEJOH के पहले अक्षर की तुलना करें।
को में बदला गया है।
आप जानते हैं कि वर्णमाला में का अगला अक्षर है।
का अगला अक्षर P है।
का अगला अक्षर E है।
का अगला अक्षर J है।
का अगला अक्षर O है।
का अगला अक्षर H है।
इस प्रकार CODING को DPEJOH में बदला गया है। अब इसी प्रकार आपको DECODING को परिवर्तित करना है।
इसलिये को में बदला जायेगा।
इसी प्रकार E-F, C-D, O-P, D-E, I-J, N-O, G-H
अत: DECODING को EFDPEJOH मे बदलना चाहिए।

प्रतिस्‍थापन:-
इस खण्‍ड में शब्‍द के नाम को भिन्न शब्‍द के नाम से प्रतिस्‍थापित किया जाता है। प्रतिस्‍थापन का ध्‍यान से निरीक्षण कर आपको उसके अनुसार प्रश्‍न का उत्‍तर देना होता है।
उदाहरण के लिये:
यदि सफेद को नीला कहा जाता है, नीला को लाल कहा जाता है, लाल को पीला कहा जाता है, पीला को हरा कहा जाता है, हरा को काला कहा जाता है, काला को बैंगनी कहा जाता है और बैंगनी को नांरगी कहा जाता है, तो मनुष्‍य के रक्‍त का रंग कौन सा होगा?
  1. लाल
  2. हरा
  3. पीला
  4. बैंगनी
  5. नारंगी
व्‍याख्‍या:
मनुष्‍य के रक्‍त का रंग लाल होता है और यह दिया गया है कि लाल को पीला कहा जाता है। इसलिये मनुष्‍य के रक्‍त का रंग पीला होगा।
मिश्रित अक्षर कोडिंग:-
मिश्रित अक्षर कोडिंग प्रकार के प्रश्‍नों में, कूट भाषा में तीन से चार संदेश दिये होते हैं और विशेष शब्‍द के लिये कूट पूछा जाता है। ऐसे कूटों के विश्‍लेषण के लिये, मुख्‍य शब्‍द के दो संदेशों को उठा लिया जाता है। वह कूट मुख्‍य शब्‍द के लिये होगा। इसी प्रकार, दो संदेशों के मध्‍य सभी संभव कूट शब्‍दों का पता लगा सकते हैं और पूरे संदेश का विश्लेषण कर सकते हैं।
उदाहरण के लिये:
एक विशेष कूट भाषा में,
  1. ‘pod na joc’ का अर्थ ‘very bright boy';
  2. ‘tam nu pod’ का अर्थ ‘the boy comes';
  3. ‘nu per ton’ का अर्थ ‘keep the doll';
  4. ‘joc ton su’ का अर्थ ‘very good doll’.
उसी कूट भाषा में निम्‍न में से कौन शब्‍द ‘bright’ के लिये कूट होगा?
  1. joc 2. pod 3. ton 4. na 5.इनमें से कोई नहीं
उत्‍तर: D
व्‍याख्‍या:
कथन (a) और (b) में, मुख्‍य शब्‍द ‘boy’ के लिये मुख्‍य शब्‍द कोड ‘pod’ है।
इसलिये ‘boy’ के लिये कूट ‘pod’ होगा।
कथन (a) और (b) में, मुख्‍य शब्‍द ‘very’ के लिये मुख्‍य शब्‍द कोड ‘joc’ है।
इसलिये ‘very’ के लिये कूट ‘joc’ होगा।
इस प्रकार (a) में, ‘bright’ के लिये ‘na’ है।
मिश्रित संख्‍या कोडिंग:
इस प्रकार के प्रश्नों में, एक छोटे संदेश को कूटबद्ध करने वाली प्रत्‍येक संख्‍याओं के कुछ समूह दिये होते हैं। एक बार में दो कूटबद्ध संदेशों की तुलना करने पर, प्रतियोगी को प्रत्‍येक संख्‍या के लिये कूट का पता लगाने की आवश्‍यकता होती है और फिर दिये गये संदेश का कूट बनाने का कहा जायेगा।
उदाहरण के लिये:
एक विशेष कूट में,
‘786’ का अर्थ ‘study very hard’,
‘958’ का अर्थ ‘hard work pays’
‘645’ का अर्थ ‘study and work’.
निम्‍न में से कौन ‘very’ के लिये कूट होगा?
  1. 7 2. 5 3. 8 4.5. या तो 6 अथवा 7
उत्‍तर 1:
व्‍याख्‍या: पहले और दूसरे कथन में, मुख्‍य शब्‍द ‘hard’ है और मुख्‍य कूट ‘8’ है। अत: ‘8’ का अर्थ ‘hard’ है।
पहले और तीसरे कथन में, मुख्‍य शब्‍द ‘study’ है और मुख्‍य कूट ‘6’ है। अत: ‘6’ का अर्थ ‘study’ है।
इस प्रकार पहले कथन में ‘7’ का अर्थ ‘very’ है।


Comments

Popular posts from this blog

competitive exam की तैयारी करने वाले छात्र और छात्रा इस पोस्ट को जरुर पढ़े और शेयर करे

Current Affairs 6th October 2017 1. भारत सरकारों के विश्व सम्मेलन में अतिथि देश के रूप में चुना गया विश्व की सरकारों के शिखर सम्मेलन ने घोषणा की कि भारत आगामी सभा में एक अतिथि देश है। वार्षिक सभा 11 से 13 फरवरी, 2018 के लिए निर्धारित है। शिखर सम्मेलन के मुताबिक, भारत के मानद मेहमान देश की उभरती आर्थिक विकास को प्रदर्शित करने, मूल्यवान ज्ञान, कौशल और क्षमताओं को उजागर करने और देश की अनूठी संस्कृति पर विस्तार करने के लिए विश्व सरकारों  के शिखर सम्मेलन के समकक्ष वक्ताओं की उल्लेखनीय सूची में शामिल होंगे। 2. विश्व शिक्षक दिवस: 5 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस वार्षिक रूप से 5 अक्टूबर को मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस 1994 के बाद से हर साल दुनिया भर में मनाया जाता है। "टीचिंग इन फ़्रीडम, एम्पावरिंग टीचर्स" इस साल विश्व शिक्षक दिवस का विषय है। 3. ईंधन की कीमतों पर वैट कम करने वाला गुजरात पहला राज्य   राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, गुजरात सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू-एडेड टैक्स (वैट) में कटौती की है, जिससे यह वह ऐसा करने पहला राज्य बन गया है। हाल...

competitive exam की तैयारी करने वाले छात्र और छात्रा इस पोस्ट को जरुर पढ़े और शेयर करे

Weekly Current Affairs October 2017 1st Week 1. अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस: 1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। 14 दिसंबर, 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में संकल्प 45/106 में दर्ज करने के लिए मतदान किया। 1 अक्टूबर 1991 को पहली बार यह दिवस मनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस 2017 का विषय है “Stepping into the Future: Tapping the Talents, Contributions and Participation of Older Persons in Society”। 2. संयुक्त अरब अमीरात तंबाकू, ऊर्जा पेय पर 'सिन' कर लगायेगा संयुक्त अरब अमीरात ने तम्बाकू उत्पादों, ऊर्जा पेय और शीतल पेय पर नया "सिन" कर लगाने का फैसला लिया है। तंबाकू और ऊर्जा पेय पर 100 प्रतिशत और शीतल पेय पर 50 प्रतिशत कर लगाया जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात और अन्य तेल-संपन्न खाड़ी देशों ने कम वैश्विक ऊर्जा की कीमतों के चलते नए कर का प्रावधान किया है। 3. नेपाल, भारत पहली बार संयुक्त बाघ गणना करेंगे पहली बार, नेपाल और भारत अगले महीने अपने राष्ट्रीय उद्यानों, ...

Daily Vocab Capsule 24th September 2017

 Daily English Vocab Volley & Bluster It is a direly  sinister   (giving the impression that something harmful or evil is happening or will happen.)  coincidence that North Korea’s launch on Friday of yet another missile over Japan has coincided with Pyongyang’s  bluster   (loud, aggressive, or indignant talk with little effect.)  against Japan and the US, altogether a conscious  mockery   (ridicule)  of the canons of international relations. That bluster has been reinforced by Friday’s missile test, and it is time for America, Russia, and China to intervene. In the aftermath of the fresh Security Council sanctions in response to the regime’s recent nuclear test, North Korea has threatened to sink Japan, and “beat America to death like a rabid dog, reducing the country to ashes and darkness”. Chiefly, the sanctions ban textile exports and impose a cap on coal and minerals. The language of diplomacy is beneath contempt ...