Skip to main content

परीक्षा में सफलता पाने के लिए पढाई कैसे करे ?

परीक्षा में सफलता पाने के लिए पढाई कैसे करे ?

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------


एक दिन में इमारत तैयार नहीं हो जाती. एक दिन में पौधा बढ़कर पेड़ नहीं बन जाता. एक दिन में किसी नयी पुस्तक की रचना नहीं हो सकती. ठीक इसी तरह एक दिन में आप विद्वान् नहीं बन सकते और न ही एक दिन में आप परीक्षा में टॉप कर सकते है. कहने का मतलब यह है की कुछ कम ऐसे होते है, जिनमे समय लगता है और उन्हें फटाफट नहीं किया जा सकता. यदि आप पढाई में भी अव्वल रहना चाहते है तो नियमित रूप से इस पर ध्यान दे.

रेगुलर study पर किये गये survey में भी यही बात उभर कर सामने आती है की जो व्यक्ति रोजाना अपनी study करता है उसके अच्छे नम्बर आने ही आने है. आप भी किसी स्कूल, कॉलेज या एजुकेशनल institute में व्यक्तिगत तौर पर survey करेंगे तो स्पष्ट हो जायेगा की वही विद्यार्थी परीक्षाओ में अव्वल आते है, जो नियमित रूप से अध्ययन करते है और अपने इस कम को पूरा समय देते है. shortcut वाले student को सफलता भी shortcut ही मिलती है.


जब आप अपने study को पूरा समय देंगे तो ऐसी study का सबसे बड़ा फायदा यह होगा की पढाई कभी आपको बोझ नहीं लगेगी. इससे subjects को आप गहराई से समझ सकेंगे और जल्दीबाजी से होने वाली गलती से भी बचे रहेंगे. जिस तरह से बूंद-बूंद से घड़ा भरता है ठीक उसी तरह रोजाना और लम्बे समय तक थोडा-थोडा पढने से भी आपकी अच्छी तैयारी हो जाती है.

जब तैयारी अच्छी होगी तो exam के दौरान आप तनाव में नहीं रहेंगे. परीक्षा के वक्त तब आपको नये टॉपिक्स पढने की जरूरत नहीं होगी, यानि सभी विषय और lesson आपके द्वारा पहले से ही पढ़े हुए होंगे तो इससे रिविजन के लिए भी आपको पर्याप्त समय मिल जायेगा. इसलिए यदि आप एक student है और आपको परीक्षा में सफलता चाहिए ती रेगुलर study के लिए समय निकाले और धैर्य के साथ पूरे साल पढाई करे.


पढाई के लिए आपको यहाँ कुछ tips दिए जा रहे है इन्हें आप जरुर follow करे:

* आपको जो भी पढाई करनी है उसकी पूरी प्लानिंग कर ले.
* रोजाना कितना पढने से आपका काम चल जायेगा, इसका आकलन कर ले.
* नियमित रूप से पढने के यह मतलब बिलकुल भी नहीं की आप पूरे दिनभर पढाई ही करते रहे. प्रतिदिन पढाई के लिए समय निर्धारित कर ले. उस दौरान सिर्फ पढने में ही मन लगाये.
* इस रूटीन से आप अपने सभी विषयों पर मजबूत पकड बना लेंगे जिससे परीक्षा के समय आप किसी भी प्रकार की कठिनाई महसूस नहीं करेंगे.
* ऐसी पढाई करके आप रिविजन के लिए वक्त बचा सकेंगे. जो परीक्षा के समय पढता है उसे रिविजन का मौका नहीं मिल पता.
* क्लास या कोचिंग की पढाई को भी regular attend करे. मुश्किल टॉपिक को समझने के लिए टीचर से पूछे.
* इस daily रूटीन से आप खुद को confidence फील करेंगे. ऐसे में बेहतर time management से आप अपनी हॉबी, sports और entertainment के लिए भी समय निकाल सकेंगे.

दोस्तों ! अगर आपको पढाई में कुछ बेहतर करना है या आप अपने स्कूल या कॉलेज में टॉप करना चाहते है तो आपको रेगुलर study के formule को हमेशा याद रखना होगा और इन tips को अपनी पढाई मे शामिल करना होगा. यह आप समझ ले की जीतता वही है जिसने कठिन अभ्यास किया हो.
आपका कठिन अभ्यास daily की study है. पढाई में वही व्यक्ति अक्सर फ़ैल होता है या असफल होता है जिसे पढाई में interst नहीं होता जिसे पढाई करना गधे के सिर में बोझ रखने जैसा लगता है. आप यह article पढ़ रहे है इसलिए मैं आप से यह आशा करता हूँ की आप ऐसा बिल्कुल भी नहीं करेंगे.
अपनी पढाई का एक अच्छा शेड्यूल बना ले और उसे पूरे संकल्प के साथ रोजाना पूरा करे. अगर आप अपने शेड्यूल का 70% भी पूरा कर लेते है तो आप बधाई के पात्र है.
आप जितनी अभी मेहनत करेंगे वैसा result भी आपको मिलेगा. इसका परिणाम future में आपके career में पढ़ेगा. इसलिए अपनी पढाई को समय दे और बन जाओ पढाई में अव्वल.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भारत का इतिहास (HISTORY OF INDIA)

भारत का इतिहास (HISTORY OF INDIA) आप सभी का स्वागत है हमारे अपने EDUKESH STUDY  पर मेरे प्यारे Brothers/Sisters, आप लोग किसी न किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं  जैसे : UPSC,MPSC,BPSC,SSC,RAILWAY & OTHER STATE LEVEL  तो इन सभी परीक्षाओं में इतिहास विषय का एक बहुत ही अच्छा योगदान है आप लोगों ने इतिहास को अच्छे से पढ़ रखा है तो आप लोग बहुत ही अच्छे अंको से सभी एग्जाम्स को कवर कर लेंगे यदि नहीं पड़े हैं तो फिर बड़ा मुश्किल हो सकता है आप लोगों के लिए....... तो मैं आपको बता दूं कि आप लोगों के बेहतर अध्ययन करने के लिए ही मैं आज आप लोगों के बीच इतिहास विषय को लेकर आया हूं जो कि मैं बहुत ही बेहतरीन तरीके से बताऊंगा एक बार आप अच्छे से पढ़ लेंगे तो दोबारा आपको पढ़ने की जरूरत नहीं होगी मैं अपने इस बेहतर नोट्स के साथ आप लोगों को अपने Doubt क्वेश्चन भी पूछने का मौका दूंगा हमारे किसी भी टॉपिक से आपके मन में कोई डाउट हो तो आप नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क या व्हाट्सएप से पूछ सकते हैं Call/Whatsapp : 9918585978 प्राचीन इतिहास (ANCIENT HISTORY) ...

competitive exam की तैयारी करने वाले छात्र और छात्रा इस पोस्ट को जरुर पढ़े और शेयर करे

Current Affairs 6th October 2017 1. भारत सरकारों के विश्व सम्मेलन में अतिथि देश के रूप में चुना गया विश्व की सरकारों के शिखर सम्मेलन ने घोषणा की कि भारत आगामी सभा में एक अतिथि देश है। वार्षिक सभा 11 से 13 फरवरी, 2018 के लिए निर्धारित है। शिखर सम्मेलन के मुताबिक, भारत के मानद मेहमान देश की उभरती आर्थिक विकास को प्रदर्शित करने, मूल्यवान ज्ञान, कौशल और क्षमताओं को उजागर करने और देश की अनूठी संस्कृति पर विस्तार करने के लिए विश्व सरकारों  के शिखर सम्मेलन के समकक्ष वक्ताओं की उल्लेखनीय सूची में शामिल होंगे। 2. विश्व शिक्षक दिवस: 5 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस वार्षिक रूप से 5 अक्टूबर को मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस 1994 के बाद से हर साल दुनिया भर में मनाया जाता है। "टीचिंग इन फ़्रीडम, एम्पावरिंग टीचर्स" इस साल विश्व शिक्षक दिवस का विषय है। 3. ईंधन की कीमतों पर वैट कम करने वाला गुजरात पहला राज्य   राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, गुजरात सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू-एडेड टैक्स (वैट) में कटौती की है, जिससे यह वह ऐसा करने पहला राज्य बन गया है। हाल...

competitive exam की तैयारी करने वाले छात्र और छात्रा इस पोस्ट को जरुर पढ़े और शेयर करे

Weekly Current Affairs October 2017 1st Week 1. अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस: 1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। 14 दिसंबर, 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में संकल्प 45/106 में दर्ज करने के लिए मतदान किया। 1 अक्टूबर 1991 को पहली बार यह दिवस मनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस 2017 का विषय है “Stepping into the Future: Tapping the Talents, Contributions and Participation of Older Persons in Society”। 2. संयुक्त अरब अमीरात तंबाकू, ऊर्जा पेय पर 'सिन' कर लगायेगा संयुक्त अरब अमीरात ने तम्बाकू उत्पादों, ऊर्जा पेय और शीतल पेय पर नया "सिन" कर लगाने का फैसला लिया है। तंबाकू और ऊर्जा पेय पर 100 प्रतिशत और शीतल पेय पर 50 प्रतिशत कर लगाया जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात और अन्य तेल-संपन्न खाड़ी देशों ने कम वैश्विक ऊर्जा की कीमतों के चलते नए कर का प्रावधान किया है। 3. नेपाल, भारत पहली बार संयुक्त बाघ गणना करेंगे पहली बार, नेपाल और भारत अगले महीने अपने राष्ट्रीय उद्यानों, ...